बदायूं, अप्रैल 18 -- नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना घर के अंदर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार शाम एक युवक ने गैरसमुदाय की नौ वर्षीय बच्ची के साथ उसकी मां की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। मां ने बताया कि आरोपी ने अंदर जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जब बच्ची की मां घर लौटी तो उसने बच्ची को बदहवास हालत में पड़ा पाया। इसी दौरान आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। महिला ने तुरंत यूपी-112 पुलिस को...