फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- शमसाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का प्रयास किया गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में कहा कि 13 वर्षीय बेटी नौ फरवरी की शाम घर से कुछ दूरी पर खेतों के पास खेल रही थी। इसी बीच एक युवक पहुंचा और बेटी को खेत में ले गया जहां पर गलत काम करने का प्रयास किया। पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.