नाबालिग बच्ची व बालक चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा
समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- समस्तीपुर। ट्रेन संख्या 20503 डिब्रुगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया है। पूछताछ के दौरान उक्त नाबालिग ने बताया कि वह मां की फटकार से नाराज होकर घर से निकल गयी और कटिहार से ट्रेन पकड़ कर समस्तीपुर पहुंच गयी। आरपीएफ कर्मियों ने उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट लाकर उसका काउंसलिंग किया और महिला कर्मियों के संरक्षण में रखा। उधर, समस्तीपुर स्टेशन के स्र्कुलेटिंग एरिया से एक डरे सहमे बालक को भी आरपीएफ ने रेस्क्यू किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना घर सरायरंजन थाना क्षेत्र बताया। आरपीएफ ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद दोनों नाबालिकों को आगे की कार्रवाई के लिये चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- अमृत भारत एक्सप्रेस में मिली घर से नाराज होकर निकली किशोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.