नाबालिग बच्ची झुलसी भागलपुर रेफर
भागलपुर, अप्रैल 29 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की शरीर में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। उसे तत्काल स्थानीय झारखंड के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि गंभीरावस्था देख वहां से भी डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। नाबालिग के पिता ने बताया कि दोनों बहनें स्कूल से लौट कर घर आई तथा ऊपर के कमरे में चली गईं। छोटी बहन सो गईं जबकि कुछ देर बाद बड़ी पुत्री के चिल्लाने की आवाज पर हम दौड़े पहुंचे तो देखा जल गई है। तब हम पहले उसे इलाज के लिए ले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने भी बताया कि उक्त नाबालिग का इलाज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.