बुलंदशहर, जून 22 -- नरौरा नगर में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने नरौरा निवासी गौरव गौड़ के खिलाफ नरौरा पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। आरोप है की उसकी पुत्री 25 मई को गर्मियों की छुट्टियों में नरौरा में उसके मौसेरे भाई गौरव के यहां आई थी। जब पुत्री गत 3 जून, 2026 को वापस घर पहुंची तो उसके शरीर पर नील और काटने के निशान मिले। पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ गौरव ने जबरदस्ती शराब पिलाकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी फरार है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...