नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के चार आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली, अगस्त 5 -- परशदेपुर संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही तीन नाबालिग दलित बच्चियों के साथ कथित छेड़छाड़, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट के मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, हरिनाथ मेमोरियल स्कूल, मऊ (थाना डीह) से घर लौट रही तीन नाबालिग बच्चियों को रास्ते में आदिल पुत्र मगरे, पप्पू उर्फ मौलाना, मुर्तजा तथा उसके भाई, निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरा महमदपुर नमकसार, थाना नसीराबाद ने रोक लिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बच्चियों के साथ अभद्रता की, जातिसूचक शब्द कहे, उन्हें सड़क से नीचे खेत की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.