बदायूं, मार्च 20 -- उझानी-बदायूं, संवाददाता। कछला गंगा घाट पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक दवा खाकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों को संदेह होने पर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट का है। शुक्रवार की शाम कासगंज जनपद के थाना सहावर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भागकर कछला गंगा घाट पहुंच गया। घाट पर बैठकर दोनों आपस में बातें करते रहे और कुछ देर बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.