देवरिया, अप्रैल 24 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। किशोरी के युवक के घर पहुंचते ही गांव में बवाल मच गया। युवक के घर वालों ने पुलिस को बुला लिया। गांव पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। देर रात तक थाने के बाहर दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और किशोरी के बीच मोबाइल पर आए मिस कॉल को लेकर बातचीत होने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। बुधवार की दोपहर अचानक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी के घर रहने की जिद करने लगी। इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।दोनों के परिजन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। बवाल बढ़ता देख युवक के घर वालों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.