कौशाम्बी, मार्च 16 -- नाबालिग प्रेमिका को मौत के मुंह में धकेलने के एक आरोपी को सोमवार सुबह कोखराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। आरोपी के कहने पर ही किशोरी ने खुदकुशी की थी। कोखराज थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। शुरुआती दौर में खुदकुशी की बात सामने आई थी। बाद में मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर घटना का रुख ही बदल दिया था। आरोप लगाया था कि इलाके के बरीपुर गांव का सुरेंद्र कुमार पुत्र रामआसरे उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाए हुए था। उसने किशोरी से कहा था कि यदि प्रेम करती है तो जान देकर दिखाए। इसी के बाद किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। दिवंगत किशोरी की मां ने इस बात के पर्याप्त प्रमाण भी पुलिस को दिए थे। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.