नाबालिग पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पिता गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामले सामने आया है। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का 2019 में निधन हो गया। उसे दो छोटे भाई हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष से उसके पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को बड़े पापा और बड़ी मां को घटना की जानकारी दी। बड़े पापा और बड़ी मां के पूछने पर आरोपित ने हंसिया और तलवार लेकर खदेड़ दिया।शुक्रवार को फिर से संबंध बनाने का प्रयास किया। इसी बीच डायल-112 पुलिस टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.