नाबालिग पुत्री पर जबरन शादी का दबाव, थाना में आवेदन
साहिबगंज, मई 21 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री पर जबरन शादी का दबाव बनाने एवं घर से उठाकर जबरन शादी करने की धमकी देने के आरोप में थाना में शिकायत की है। महिला ने बताया कि टोटो चालक एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री से जबरन शादी करने का दबाव डाल रहा है। इसमें उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल है। चार माह पहले युवक से बचाने के लिए उसने अपनी पुत्री को अपने एक परिजन के घर तमिलनाडु भेज दिया। युवक वहां भी पहुंच गया। उसे बहला फुसलाकर कर ले जाने की कोशिश करने लगा। बाद में अपनी पुत्री को वापस अपने घर लेकर चली आई। आवेदन में दर्शाया गया है कि वर्तमान समय में युवक लगातार उनलोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.