नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ के आरोप में केस
साहिबगंज, जुलाई 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। नाबालिक पुत्री की मां ने पुलिस को बताया है कि गर्मी की छुट्टी होने के कारण उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। जब वह घर पहुंची तो पुत्री रो रही थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कृष्णा मंडल नामक व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और खींचकर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ किया । इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.