शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। एक नाबालिग ने बंद रेलवे क्रॉसिंग को स्केटिंग करते हुए पार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद जीआरपी ने संज्ञान लिया और नाबालिग के पिता को बुलाकर सख्त चेतावनी दी। गुरुवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जब ट्रेन आने के कारण क्रॉसिंग बंद थी और दोनों तरफ बैरियर लगे हुए थे। कई वाहन चालक क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच, एक नाबालिग लड़का स्केटिंग करते हुए क्रॉसिंग के बैरियर के नीचे से झुककर पार हो गया। वह पटरियों पर उछलते हुए आगे बढ़ा और दूसरे बैरियर को भी पार कर गया। आसपास खड़े लोग उसकी इस हरकत को देखते रहे। घटना के समय एक अन्य युवक ने नाबालिग का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद जीआरपी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.