लखीसराय, जून 9 -- कजरा, एक संवाददाता। पीरी बाजार थानाक्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास एक नाबालिग लड़की ने पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जात है कि स्व. राजू मंडल की 16 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी किसी बात से परेशान होकर फांसी लगा दी। इधर परिजन को जब पता चला तो रो-रोकर सबका बुरा हाल था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष चंद्रवीर कुमार ने बताया कि संदग्ध अवस्था में नाबालिग फंदे से लटकी मिली है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...