सिमडेगा, मार्च 25 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुड़ाम्बा खेरापानी में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना मंगलवार की है। बताया गया कि बसंत यादव की 15 वर्षीय पुत्री यशवंती कुमारी ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.