कन्नौज, अप्रैल 27 -- नगर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां नाबालिग बच्चे ने एक मकान में घुसकर सोने के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद गृह स्वामी ने संदेह के आधार पर नाबालिग के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने चुराए गए जेवरात को नगर के बीचों-बीच स्थित एक सर्राफा दुकान पर बेच दिया है। इसके बाद कस्बा चौकी इंचार्ज मनुज चौधरी पुलिस टीम के साथ नाबालिग को लेकर संबंधित सर्राफा दुकान पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर से चोरों ने उड़ाया 18 लाख का माल बताया जा रहा है कि दुकान पर काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत चलती रही, जिसमें सर्राफा व्यापार कमेटी के पदाधिकारी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.