नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- राउरकेला (जमशेदपुर), संवाददाता। सारंडा में सक्रिय और विस्फोटक लूटकांड समेत कई वारदातों में शामिल नाबालिग नक्सली रोया कालुंडी उर्फ गणेश ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी कार्यालय में डीआईजी बृजेश राय व एसपी नितेश वाधबानी की मौजूदगी में कार्बाइन सौंप दी। प. सिंहभूम के जामदा थाना क्षेत्र के कोंटोदा गांव निवासी गणेश दक्षिण छोटानागरा डिवीजन का सदस्य था। डीआईजी ने बताया कि गणेश वर्ष 2022 में 12 साल की उम्र में ही रप्पा और गंगा से प्रभावित होकर 15 लाख के इनामी आरसीएम सदस्य मोछू उर्फ मेहतन उर्फ विभीषण उर्फ कम्बा मुर्मू के दस्ते में शामिल हो गया था। मोछू के दस्ते में रह वह सारंडा के बालिबा, तिरिलपोसी, लाईलोर, जमनडीह, जोजोडेरा समेत कोल्हान के जंगल में सक्रिय था। चावल लूट की बात कह ग्रामीणों संग लूट लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.