रुडकी, मार्च 7 -- स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं को दो युवकों ने बहला फुसलाकर क्षेत्र स्थित एक कॉम्पलेक्स में ले गए। आरोप है कि बंद इस कॉम्पलेक्स में दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ गलत करने के इरादे से ले गए थे। जिसकी सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि दो युवक एक बंद कॉम्पलेक्स में दो नाबालिग छात्राओं को लेकर गए हुए हैं। जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं को कॉम्पलेक्स से सकुशल बरामद किया गया। इधर, नाबालिग छात्राओं के परिजनों द्वारा थाने में नामजद तहरीर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.