लखनऊ, जून 14 -- दोस्ती में धोखा देकर नाबालिग से चोरी करवाने और रकम उड़ाने वाले चार युवकों को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से रुपये मंगवाए और फिर होटल और मॉल में पैसे उड़ाए। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दो लोग बाल अपचारी है। जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। राजेश ने बताया कि 20 मई को वह कारोबार के सिलसिले में बाहर गए थे। एक जून को उनकी पत्नी ने उन्हें फोन कर अलमारी में रखे सोने के जेवर गायब होने की सूचना दी। पत्नी ने इस बारे में बेटी और बेटे से पूछताछ की। बेटे ने बताया कि पड़ोसी और उसके 13 वर्षीय बेटे ने उससे घर से जेवर लाकर उन्हें देने के लिए कहा था। बात नहीं मानने पर दोनों ने पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया था। डर के कारण उसने जेवर पड़ोसी को दे दिए थे। इतना ...