नाबालिग दूल्हा-दुल्हन को भेजा बाल सुधार गृह
गिरडीह, जून 14 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के एक गांव में दो नाबालिगों की शादी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़का - लड़की ने आपस में विवाह कर लिया था। मामले की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने संरक्षण में लेकर थाना ले आई। थाना में दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई तथा उनकी उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को आगे की कार्रवाई एवं आवश्यक परामर्श के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया गया। ओपी पुलिस ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.