नाबालिग दूल्हा-दुल्हन का विवाह रुकवाया, परिजनों पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, मई 7 -- मयंक त्यागी, किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग वर-वधू का विवाह कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर बाल विवाह रोकथाम टीम मौके पर पहुंची और पुलभट्टा पुलिस के सहयोग से विवाह रुकवा दिया। बाल अधिकारों के लिए कार्य करने वाले एनजीओ की परियोजना निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एनजीओ इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) की बाल विवाह रोकथाम टीम बुधवार को पुलभट्टा क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि गांव के मंदिर में हो रहे विवाह में वर-वधू दोनों नाबालिग हैं। सूचना मिलने पर एनजीओ की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी। इसके बाद वह पुलभट्टा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। मौके पर वधू के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.