रांची, अप्रैल 17 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में 13 अप्रैल को नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार देर रात तक सर्च अभियान जारी रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। डालसा की टीम ने पीड़िता से की मुलाकात:दूसरी ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी के पीएलवी अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिले और उसका हालचाल जाना। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिग निरुद्ध इसके अलावा टीम ने पीड़िता के किराये के मकान तथा अड़की थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव पहुं...