हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वनभूलपुरा की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात शिशु को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अब बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराएगी। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल में बंद है। पुलिस उसका सेंपल भी लैब भिजवाएगी। पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी फरवरी 2026 में अपने पिता की दवाई के लिए बाजार आई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे आरोपी सलमान निवासी वनभूलपुरा मिला और बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने अपने परिजनों ये बात छुपाए रखी। जून 2026 में अचानक पेट में दर्द होने पर जब किशोरी को अस्पताल ले जाया गया तब उसके गर्भवती होने का पता लगा। जिसके बाद पूरी घटना किशोरी ने परिजनों को बताई। पीड़िता की मां ने वनभूलपुरा पु...