नाबालिग दलित बेटी से दरिंदगी का आरोपी धराया
उन्नाव, मई 27 -- अचलगंज। तीन दिन पहले नाबालिग दलित किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह घेराबंदी कर दबोच लिया। करौंदी मार्ग पर मनोकामना मंदिर के पास दबिश देकर पकड़े गए आरोपी अमन टंडन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग दलित बेटी का तीन दिन पहले अपहरण कर लिया गया। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने मनोकामना मंदिर के पास से सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर गांव निवासी अमन टंडन पुत्र सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.