गिरडीह, मार्च 15 -- गांडेय। गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव से गांडेय पुलिस ने एक नाबालिग लड़के-लड़की को अपने कब्जे में लेकर जिला बाल कल्याण समिति गिरिडीह को सुपुर्द कर दिया । समिति दोनों नाबालिग को कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है। बता दें कि गांडेय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के की शादी लड़के के अभिभावक की मर्जी के खिलाफ हो रही है। सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस उक्त गांव पहुंची और लड़की के घर से नाबालिग लड़के और लड़की को अपने कब्जे में कर लिया। बता दें कि पुलिस के पहुंचने के पूर्व दोनों की शादी की प्रकिया पूर्ण हो चुकी थी। लड़की की मांग में सिंदूर भरा जा चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.