वडोदरा, फरवरी 6 -- गुजरात के वडोदरा शहर की विशेष बाल अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए स्कूल में अपने जूनियर की हत्या करने वाले युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने इस वारदात को साल 2018 में उस वक्त अंजाम दिया था, जब उसकी उम्र 16 साल और 6 महीने थी। इस दौरान उसने दो दिन पहले ही स्कूल में एडमिशन लेने वाले दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी को बालिग मानकर ट्रायल चलाने का आदेश दिया था, क्योंकि आरोपी अपनी मानसिक और शारीरिक स्थिति के आधार पर अपने काम के नतीजों को समझता था।आरोपी ने बताई वारदात की हैरान करने वाली वजह वारदात की जो वजह सामने आई थी वह भी काफी हैरान करने वाली थी, दरअसल स्कूल के एक शिक्षक ने आरोपी छात्र को दो दिन पहले डांटा था, इसी का बदला लेने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.