औरैया, मार्च 14 -- अछल्दा। रामपुर वैश्य गांव निवासी सुमन देवी पत्नी शैलेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की शाम करीब 3:30 बजे उनका 15 वर्षीय पुत्र सचिन सिंह स्कूल से पढ़कर घर आया और बैग रखकर खेलने की बात कहकर बाहर चला गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...