औरैया, मार्च 10 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के रजुआमऊ गांव से एक नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव रजुआमऊ निवासी अर्जुन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके चाचा का पुत्र मयंक सिंह भदौरिया रविवार शाम करीब छह बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार मयंक ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है और वह रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता है। उसके पिता राजस्थान में नौकरी करते हैं, जबकि मयंक अपनी मां के साथ गांव में ही रहता है। बताया गया कि घर से निकलते समय मयंक अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था, लेकिन फिलहाल उसका मोबाइल बंद आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.