नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में दो सगे भाई समेत चार गिरफ्तार
रुडकी, मार्च 19 -- पुलिस ने एक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने 16 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। ग्रामीण ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी एक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। आरोप था कि मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुलाकर ले गया था। जहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।इस बीच उसके तीन दोस्त भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप था कि युवक के तीनों दोस्तों ने भी छात्रा को डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.