रांची, मई 25 -- रांची, संवाददाता। विशेष पोक्सो कोर्ट ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी सोएब अंसारी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। अदालत ने आरोपी को 15 जून को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अदालत में दायर शिकायत के अनुसार पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि सोएब अंसारी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर 20 अगस्त 2025 को एक होटल में बुलाया। वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी उमेंद्र राय को 20 साल की कैद पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो आ...