फतेहपुर, मई 1 -- विजयीपुर। नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक सूरज सिंह को किशनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल के शिक्षक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसने छात्रा को अपने घर बुलाकर मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक भी किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के परिजनों ने छात्रा को अपमानित किया, जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी बच्चेलाल सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.