मधुबनी, जुलाई 22 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बुधवार को आरएस थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आरएस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां द्वारा दिए गए आवेदन में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि कांड के दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तार...