लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- भीरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में अतीश कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को भीरा-लखीमपुर मार्ग से पकड़ा गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़िता की बुआ ने भीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय भतीजी ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी कचनारा निवासी अतीश कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, छेड़छाड़ की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद भीरा पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। शनिवार को अतीश कुमार को भीरा-लखीमपुर मार्ग पर नानक फार्म मजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.