मुरादाबाद, फरवरी 28 -- नगर में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर डायल 112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नगर के एक मोहल्ले की नाबालिग छात्रा घर से पढ़ाई की सामग्री लेने जा रही थी। आरोप है कि पोस्ट ऑफिस के पास एक युवक ने उसे रोककर अश्लील टिप्पणियां की और जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और छात्रा को छुड़ाया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। इसी बीच आरोपी ने धक्का देकर कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी लेकिन लोगों ने उसे नहीं जाने दिया। बताया जाता है कि डायल 112 पुलिस के पह...