नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, मामला दर्ज
घाटशिला, जून 22 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति द्वारा स्कूली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में है। इसको लेकर पीड़िता के बयान पर आरोपी विप्लव नियोगी के खिलाफ चाकुलिया थाना में पोक्सो एक्ट और एससी एसटी उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विप्लव नियोगी के घर में एक विद्यालय में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा भाड़े पर रहती थी। विगत शनिवार को रात में आरोपी नशे में चूर होकर घर लौटा। फिर छात्रा को कमरे में अकेले पाकर घुस गया और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- खेत गई किशोरी से छेड़खानी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज नाबालिग छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया और कमरे से निकल कर बाहर भागी। उसने अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद थाना जाकर इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.