रांची, मार्च 18 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में जेल में बंद कोकर के हैदरअली रोड निवासी ट्यूशन टीचर अमरेंद्र राय उर्फ अमरेंद्र सिंह को पोक्सो की विशेष अदालत ने बुधवार को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा की बिंदू पर सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान आरोपी को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी को मामले को लेकर सदर पुलिस ने 28 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में है। मामले में सुनवाई के दौरान पांच गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। घटना को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, सातवीं की छात्रा का कहना है कि वह शिक्षक अमरेंद्र सिंह के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उसके साथ अन्य विद्यार्थ...