सोनभद्र, अप्रैल 13 -- कोन। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, अश्लील हरकत करने और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को विंढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहा, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी यशवन्त पुत्र राजेन्द्र, सुमन्त कुमार पुत्र राजेन्द्र, शशि कुमार पुत्र अनन्त प्रसाद, राकेश पुत्र नागवन्त प्रसाद निवासीगण कचनरवा टोला हडबडिया थाना कोन तथा मनीष कुमार पुत्र बसन्त चन्द्रवंशी और विकेश कुमार पुत्र जयराम चन्द्रवंशी निवासी गरवाँन थाना नगर उटारी जिला गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.