गिरडीह, जुलाई 14 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के पीपराकोनी गांव से लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने गुजरात से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत बालगृह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीपराकोनी की छात्रा की दादी ने घोड़थम्भा ओपी में लिखित आवेदन देकर अपनी पोती के अपहरण की आशंका जताई थी। आवेदन में बताया गया था कि उनकी पोती अरखांगो हाई स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा है। स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी पहचान अरखांगो निवासी कृष्ण कुमार यादव से हुई थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो माह बाद सकुशल मिली नाबालिग छात्रा परिजनों ने पूर्व में दोनों के संपर्क की जानकारी मिलने पर उन्हें समझाया था तथा आरोपी के पिता को भी इस संबंध में...