मऊ, मई 2 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा है और स्थानीय इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। आरोप है कि 26 अप्रैल को गांव का ही एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रा को अगवा करने के मामले में तीन नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...