बरेली, मई 2 -- नवाबगंज। स्कूल से घर आ रही छात्रा को उसके ही गांव के बुजुर्ग ने धार्मिक स्थल में खींचकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने हाथ में दांत से काटकर खुद को छुड़ाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।नवाबगंज के गांव की किशोरी इंटर की छात्रा है। गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद वह घर जा रही थी। गांव में धार्मिक स्थल के पास नन्हेलाल उसे खींचकर धार्मिक स्थल ले गया और छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। छात्रा ने उसके हाथ में दांत से काटकर खुद को छुड़ाया। आरोपी छात्रा व उसकी मां को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। छात्रा की मां थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...