हापुड़, जून 25 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दिल्ली गेट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। शाम करीब छह बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए पड़ोस में गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने पर कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता का आरोप है कि चैना पुरी क्षेत्र निवासी नीमा खान उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। उनके पास एक वीडियो भी है, जिससे पता चलता है कि उनकी पुत्री आरोपी के पास है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नाबालिग छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...