नाबालिग छात्रा को बहलाकर भगाने का आरोप, केस
गोरखपुर, मई 7 -- चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव से आठवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी पांच दिन पहले शाम को घर पर थी। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से फोन कर उसे सरैया चौराहे पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां से महेश विश्वकर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा ने बाद में फोन कर बताया कि आरोपी उसे कहीं ले जा रहा है, जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया। यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई किशोरी को किया अगवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.