आगरा, जनवरी 5 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पड़ोसी युवक पर फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले योगेश से उसकी सामान्य जान-पहचान थी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी फोटो खींच ली। अब उसे अपने दोस्तों में वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि योगेश के साथ निधि, निवेश और पदम सिंह भी उसे लगातार धमका रहे हैं। आरोपित पीड़िता के घर आकर गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.