नाबालिग छात्रा को दबोच कर दुष्कर्म करने का प्रयास
बरेली, जून 18 -- शीशगढ़, संवाददाता। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसएसपी से शिकायत में कहा है उसकी नाबालिग पुत्री इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। गांव का युवक उनकी बेटी से कॉलेज आते जाते समय अश्लील हरकत करता था। डर के कारण उसने घर में नहीं बताया। कुछ दिन पहले शाम को वह दूध लेने के लिए गई थी। तभी आरोपी ने किशोरी को गली में दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके अज्ञात साथी ने वीडियो बनाई। इस घटना के बाद किशोरी उदास रहने लगी। उसने दूध लेने जाने से माना कर दिया। पूछने पर किशोरी ने सोमवार को घटना के बारे में बताया। परिजनों के शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया मामला झूठा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.