गुड़गांव, अगस्त 8 -- शर्मनाक गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया

युवक पर झांसा देकर वारदात करने का आरोप गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नाथूपुर इलाके में छात्रा को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परचून की दुकान पर काम करने वाले युवक ने जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को हैवानियत का शिकार बनाया। डीएलएफ फेज-तीन थाने में गुरुवार को आरोपी मुकदम दर्ज हुआ है।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई जानकारी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। नाथूपुर स्थित एक परचून की दुकान पर काम करने वाले युवक से उनकी बेटी की एक साल से जान-पहचान थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी को अपने बहकावे और झांसे में लिया। इसके बाद लगातार किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़ि...