गिरडीह, फरवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के एसआई विजय मंडल ने अगवा नाबालिग छात्रा के संग आरोपी अभियुक्त विशाल को यूपी के भीखम गांव से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद सीडब्ल्यूसी के यहां पेशी की जाएगी। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 23/2026 के धारा 96 बीएनएस एंव 8/12 पॉक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि मोतीलेदा पंचायत के एक गांव से 07 फरवरी को वह एक स्कूल पढने गई थी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद भी छात्रा घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तब परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। आवेदन में परिजनों ने यूपी के जिला कासगंज थाना गंज डुडवारा नगला भीखम के रामदीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.