दरभंगा, अप्रैल 12 -- विकास कुमार कमतौल। जाले थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने बड़ी सेरैया गांव निवासी विशाल चौपाल, निरंजन चौपाल, सुदिना देवी, बिरजू चौपाल तथा अनिल चौपाल पर जाले थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार, बीते 28 मार्च को करीब 11 बजे दिन में उनकी 15 वर्षीया पुत्री घर से वद्यिालय जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तब मामले की जानकारी मिली कि नामजद आरोपितों ने आपसी साजिश के तहत गलत नीयत से उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी उक्त आरोपित उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.