नाबालिग छात्रा के अपहरण का लगाया आरोप
मधुबनी, जुलाई 18 -- सिकरहना। ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इसको लेकर छात्रा के पिता ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि गुरुवार को वह सुबह स्कूल के लिए निकली लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गयी। इसमें पता चला कि गांव के ही इरशाद अंसारी, दिलशाद अंसारी, वहाब अंसारी आदि ने मिलकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। वहीं सभी घर से फरार थे। उन्होंने अपनी पुत्री के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना की भी आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.