कोडरमा, अप्रैल 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगडो गांव में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नाबालिग प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में मृतका की मां ने थाने में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका और आरोपी युवक के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई थी। आरोप है कि मंगलवार शाम जब छात्रा के परिजन घर पर नहीं थे, उसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग घर पहुंचे और छात्रा को डांट-फटकार लगाई। इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार और मा...