पूर्णिया, सितम्बर 29 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र से नौ सितंबर को स्कूल जाने के दौरान लापता हुई नाबालिग छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए उसकी मां ने सोमवार को एसएसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार घटना को दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्रा की मां ने बताया कि घटना के बाद डगरूआ थाना में आवेदन दिया गया था। उन्होंने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया गया। आवेदन में उन्होंने गांव के ही नौ लोगों पर बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।परिजनों ने पुलिस से नाबालिग छात्रा की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। छात्रा के अचानक लाप...